फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान न हुआ तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। परियोजना के ताप विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर संघर्ष समिति ओबरा अपने सभी घटक श्रम संगठनों के साथ सोमवार को सभा किया। इस दौरान वर्षो से लंबित सिविल और विद्युत की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण न होने से ओबरा प्रबंधन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। सभा की अध्यक्षता कर रहे बीडी विश्वकर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर या बारिश का मौसम के प्रारंभिक समय से पूर्व यदि सिविल और लंबित विद्युत समस्याओं का समाधान न हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। हरदेव नारायण तिवारी ने कहा कि प्रबंधन द्वारा कार्मिक समस्याओं सहित डायवर्जन परिवर्तित मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने में भी हीला हवाली किया जा रहा है। सभा को राधामोहन प्रजापति, दिनेश यादव, उमेशचंद्र, लालचंद, शाहिद अख्तर, मनीष मिश्रा, बीडी तिवारी, संतोष विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। सभा में मनोज सिंह, संदीप जौहरी, विवेक पटेल, सत्यप्रकाश, राजाराम, पशुपतिनाथ, विनोद सिंह, इंद्रजीत, गौरीशंकर, श्रीकांत आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन नरसिंह त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें