फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के शिक्षा और स्वास्थ्य पर दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने भारत सरकार द्वारा संचालित समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक ली। कहा कि जिला बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठकें हो और अपंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं से कार्य न लिया जाए।
विज्ञापन

कहा कि ग्राम स्तर पर बनी टीम के साथ प्रधान, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को जागरूक किया जाए। जिससे ग्राम स्तर पर जानकारी का अभाव न रहें। बच्चों के शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाय। ऐसे बच्चों का चिन्हांकन जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। खासकर बाल मजदूरी में फंसे बच्चों को निकालकर उनका भविष्य संवारे। बाल न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा, एएसपी डा. अवधेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पीके तिवारी, बाल संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र गुप्ता, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आरती सिंह, महताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें