फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने ग्रामीण विकास का नया अलख जगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सिंगरौली के विकास को नई दशा एवं दिशा देने के लिए टीम एनसीएल ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कंपनी के पांच कोयला क्षेत्र निगाही, जयंत, अमलोरी, दुद्धीचुआ और ब्लॉक-बी ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ट्रांसफार्मिंग सिंगरौली अभियान के प्रति एनसीएल की प्रतिबद्धता को आगे ले जाते हुए सिंगरौली जिले के 40 ग्राम पंचायतों एवं नगर निगम, सिंगरौली के कई वार्डों में विकास की गतिविधियां तेज किया है। इसके पीछे मकसद सौ दिन में स्थानीय गांव एवं वार्ड नए बदलावों के गवाह बन सकें। इसी कड़ी में पिछले एक हफ्ते में एनसीएल का जयंत कोयला क्षेत्र कपूरदेई, मौहरिया और झरकटिया ग्राम पंचायतों में सघन जनसंपर्क एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाकर स्थानीय आबादी की बेहतरी सुनिश्चित करने में जुटा है। निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत मंगलवार को जयंत की टीम द्वारा कपूरदेई पंचायत में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें आठ गर्भवती महिलाओं, 20 स्तनपान कराने वाली माताओं तथा पांच साल से कम उम्र के 20 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा नवजात शिशुओं का टीकाकरण कराया गया। शिविर में एनीमिया की जांच भी की गई। शिविर के महिला लाभार्थियों के बीच गुड़, चना व मूंगफली का वितरण भी किया गया। मंगलवार को ही स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के अतिरिक्त जयंत की टीम ने स्थानीय झरकटिया पंचायत में शामिल दो गांवों झरकटिया एवं अमसी तथा तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में वृहद जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया और जानने की कोशिश की कि वहां के स्थानीय निवासियों की की बुनियादी जरूरतें क्या-क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें