सोनभद्र। एटीएम से रुपये न निकलने से नाराज सपाइयों ने रविवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के समीप बैंक प्रबंधकों का पुतला फूंका। उन्होंने समस्त एटीएम को चालू करने की मांग की। चेताया कि जनहित की समस्याओं का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बैंक प्रबंधकों के खिलाफ वृहद आंदोलन किया जाएगा। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राबर्ट्सगंज मेें दो दिनों से अधिकांश एटीएम बंद पड़े है। इससे आम जनमानस को परेशानी हो रही है। रुपये निकालने के लिए लोग इस एटीएम से उस एटीएम का चक्कर लगा रहे है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और रमेश यादव ने कहा कि एटीएम में रुपये न होने से लोग परेशान है। बावजूद इसके जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुन्ना कुशवाहा, सोनू अग्रहरि, मोहन भारती और राकेश ने कहा कि तत्काल सभी एटीएम को चालू किया जाए। सूरज, जुनैद अंसारी, गोपाल मौर्य, सकिल अहमद, सोनी, काजू आदि मौजूद रहे।