स्थानीय बाजार के स्वागत द्वार के पास आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने से रहवासियों में आक्रोश है। रहवासियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से दूर खोले जाने की मांग की है। जवाहर लाल गुप्ता, बाबूलाल, जय गोविंद, देवकुमार सिंह, अवध नारायण पांडेय, परशुराम, सुमित कुमार, देवी प्रसाद ने आबादी क्षेत्र में एक दिन पूर्व शराब की दुकान खोल दी गई। इसकी वजह से महिलाओं व बच्चों का सड़क से आना-जाना मुश्किल हो गया है। दिन व रात में शराबियों का जमावड़ा स्वागत द्वार के पास लग रहा है। आने वाले दिनों में इससे स्थानीय लोगों को तमाम परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। लोगों ने शराब की दुकान को आबादी से दूर खोले जाने की मांग की है।