फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की उपेक्षा नहीं होगा बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर ठेका मजदूर यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को भी मजदूरों ने चार से छह माह तक बकाये वेतन एवं निजीकरण के विरोध में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि बकाया वेतन को लेकर मजदूर पिछले एक सप्ताह से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त कर रहे है लेकिन प्रबंधन अपनी हठधर्मिता पर कायम है। उन्होंने निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि मजदूर पांच अप्रैल को नई रणनीति तैयार कर आंदोलन को और मजबूत बनायेंगे। मुश्ताक अहमद एवं केदार सिंह ने कहा कि मजदूरों को समान कार्य के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। बोनस, ईपीएफ सहित सभी मांगों को मजदूर लेकर रहेंगे। इस मौके पर गणेश सिंह, ओम प्रकाश, बृजराज सिंह, मुन्ना मलिक, तेजधारी गुप्त, चंद्रशेखर पाठक, कबूतरी देवी, गाविंद कुशवाहा, विक्रमा सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें