फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी का विरोध करने पर छात्रा की हाथ पर मारा ब्लेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गुरुद्वारा बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में गुरुवार को पढ़ने के लिए जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार दो किशोरों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि ब्लेड से उसके हाथ पर कट लगाकर फरार हो गए। सूचना के बाद एएसपी एके दीक्षित ने मौके पर जांच पड़ताल कर पीड़िता का बयान लिया। पिता ने दो के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में बाइक सवार दो किशोरों ने छात्रा को रोक लिया। उसे अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर छात्रा का बाल पकड़कर उसे पीट दिया। जब तक आसपास के लोग पहुंचते तब तक ब्लेड से छात्रा के हाथ पर कट लगाते हुए बाइक सवार फरार हो गए। छात्रा ने स्कूल जाकर शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुभाग सिंह ने छात्रा के घरवालों और कॉलेज प्रबंधन कमेटी से जुड़े लोगों को घटना की सूचना दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, प्रधानाचार्य समेत अन्य शिक्षक पीड़ित छात्रा को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। छात्रा ने बताया कि जाते वक्त हमलावरों ने ब्लेड से उसके बाएं हाथ पर वार किया है संयोग रहा कि हाथ में हल्का कट लगा। धर्मवीर तिवारी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की। जिला अस्पताल में पीड़ित छात्रा का उपचार हुआ। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दो अज्ञात के खिलाफ बेटी का बाल पकड़ कर पीटने की तहरीर दी है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें