फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग पूर्वांचल राज्य के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन में बुधवार को पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा की हुई बैठक में सर्व सम्मति से अलग पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए समाज में जागरुकता पैदा कर ग्राम्य स्तर पर संगठन खड़ा करने के लिए सबकी भागीदारी के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। कहा कि हस्ताक्षर अभियान के लिए ब्लॉक स्तर पर चयन किया गया है। जिसमें राबर्ट्सगंज से नवीन कुमार पांडेय, चोपन से अतुल कुमार कनौजिया, घोरावल से वीरेंद्र कुमार सिंह, चतरा से प्रदीप चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि मार्च में एकत्रित कर राष्ट्रपति को पूर्वांचल राज्य अलग करने की मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग पंकज यादव ने कहा कि हस्ताक्षर अीिायान चलाने के साथ पूर्वांचल राज्य अलग करने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़ने की अपील की जाएगी। अध्यक्षता प्रांतीय महासचिव पबुद्ध वर्ग अतुल कुमार कनौजिया एवं संचालन ईश्वर जायसवाल ने किया। शक्तिसेन, परमानंद मौर्य, संदीप जायसवाल, शिव प्रकाश चौबे, ललित चौबे, अशोक कनौजिया, प्रेमनारायण, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें