सदर तहसील प्रांगण में बुधवार को उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन ने 24 लोगों को पूर्वांचल गौरव सम्मान से नवाजा । प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है। जिसमें ज्यूत नारायण पटेल, एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, डीबीए अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, आरके शर्मा, चौधरी यशवंत सिंह, राकेश शरण मिश्र, धर्मराज जैन, राजेश द्विवेदी, प्रभु सिंह कुशवाहा, अतुल पटेल, चंद्रभूषण मिश्र कौशिक, हरवंश पटेल पूर्वांचली, शरदेंदु चतुर्वेदी, सैय्यद मोहम्मद हसन, सुनील बिझला, अरविंद कुमार भारद्वाज, नरेंद्र कुमार गुप्ता, दिनेश पटेल, डॉ. उत्तम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, सीमा सिंह, नूतन सिंह, राहुल राय एवं मिली सिंह शामिल हैं।