फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल कर्मी ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के ओईएफ मैदान पर आयोजित 27 वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलिटिक्स चैंपियनशिप 2017 में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में एनटीपीसी विंध्याचल के टीएमडी केंद्रीय कर्मशाला विभाग के अभियंता जेएस यादव ने रजत पदक जीत कर परियोजना का मान बढ़ाया है। यादव को यह पुरस्कार कानपुर के मेयर द्वारा प्रदान किया गया । परियोजना में वापस आने पर यादव ने यह पुरस्कार एनटीपीसी विंध्याचल प्रबंधन को सौंपा । उनकी इस उपलब्धि पर एनटीपीसी विंध्याचल परिवार के मुखिया अजीत कुमार तिवारी ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) जीसी भुनिया एवं अपर महाप्रबंधक (सीएचपी) एवं महासचिव खेल परिषद विंध्याचल आरके सिंह ने यादव को सम्मानित किया । बता दें कि यादव इससे पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें