फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणनास्थल से लौटी पेटिका तो दोबारा नहीं होगी गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में मंगलवार को एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, चोपन और ओबरा के आरओ, एआरओ एवं अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि संतोष न होने पर कोई भी प्रत्याशी जब तक टेबुल पर मतपत्र है रिकांउटिंग करा सकता है। अगर मतगणनास्थल से गिनती होने के बाद मतपेटिका स्ट्रांग रूम में जाकर रख गई तो दोबारा गिनती नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार अपने-अपने एआरओ एजेंटों का पास बनवा लें। मतगणनास्थल पर मोबाइल, माचिस समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। रोक के बावजूद अगर कोई प्रतिबंधित सामान ले गया तो तत्काल उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। कहा कि जीतने वाले प्रत्याशी अगर जुलूस निकालेंगे तो उनके और जुलूस में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। चेतावनी देते हुए कहा कि आचार संहिता का उलंघन करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हों। एसडीएम विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें