फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को मिला शौर्य अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लखनऊ में साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को शहीदों के सम्मान आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को शौर्य अवार्ड मिला है। रूबी प्रसाद को आदिवासी क्षेत्र में जागरुकता पैदा करने पर राज्यपाल राम नाईक, विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित एवं मंत्री धर्म सिंह सैनी ने संयुक्त रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि शहीदों के सम्मान समारोह कार्यक्रम शौर्य अवार्ड में शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 15 शहीदों, 13 सैनिकों की विधवाओं एवं दो उत्तर प्रदेश के पुलिस में हुए शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा छह विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले साफ-सुथरी छवि के प्रतिभाएं पुरस्कृत हुई हैं। कहा कि यह पुरस्कार मैं दुद्धी विधान सभा क्षेत्र एवं सोनभद्र जिले की जनता को समर्पित करती हूं। कार्यक्रम में सोनभद्र क्षेत्र के संजय यादव, जॉन्टी यादव, जंग विजय यादव, वकील खान, श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें