सोनभद्र (ओबरा)। स्थानीय नगर पंचायत बैरियर के समीप भलुआ टोला मोड़ पर शनिवार को स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने डाला स्थित निजी सीमेंट कंपनी का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष श्यामजी मिश्रा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कंपनी ओवरलोडिंग का कार्य करा रही है। इससे सड़कों की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लोग इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की मिलीभगत से कंपनी ओवरलोडिंग करा रही। पुतला दहन में सोनू सिंह यादव, संदीप सोनकर, रिजवान खां, शोएब खां, जहाजी खां, रिंकू सोनकर, आरिफ, दानीश, अविनाश, गोलू, अमित यादव, रवि गोंड़ शामिल रहे।