सोनभद्र । राबटर्सगंज में बुधवार को कांवरिया संघ सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें कांवरियों को भोजन, पानी, दवाएं आदि उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार की गई। संघ के अध्यक्ष छोटेलाल खरवार ने कहा कि कांवरिया अपरिचित व्यक्ति के द्वारा खाने-पीने के दिए गए वस्तु को ग्रहण न करें। कहा कि कांवरियां साथ में मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड की कापी अवश्य रखें। प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग का ही आने-जाने के लिए कांवरिया प्रयोग करें। कांवरिया संघ द्वारा धंधरौल बांध, नई बाजार, कैथी, शाहगंज, एकलव्य नगर घोरावल में निशुल्क भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर राजेश बंसल, अरुण चौबे, विनोद कानोडिया, महंत अशोक गोस्वामी मौजूद रहे।