फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी साक्षरता परीक्षा का निदेशक ने जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
म्योरपुर(सोनभद्र)। वैकल्पिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशक लखनऊ डॉक्टर अवध नरेश शर्मा ने म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में रविवार को चल रही बुनियादी साक्षरता परीक्षा का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों पर जाकर हो रही परीक्षा के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद निदेशक दोपहर बाद वापस मुख्यालय की ओर लौट गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से बुनियादी साक्षरता परीक्षा का रविवार को म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों पर आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व में चिन्हित लोगों ने परीक्षा दी। परीक्षा का हाल जानने के लिए वैकल्पिक शिक्षा एवं साक्षरता के निदेशक डॉक्टर अवध नरेश शर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के साथ विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले खैराही प्राथमिक विद्यालय का हाल जाना। यहां कुल 22 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। डॉक्टर शर्मा ने चिह्नित लोगों के बारे में भी जानकारी ली और कम संख्या होने पर चिंता जताते हुए इसके प्रचार-प्रसार के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इसके बाद निदेशक का काफिला प्राथमिक विद्यालय रासपहरी पहुंचा। यहां पर 27 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे। इसके बाद वह सीधे प्राथमिक विद्यालय बलियरी पहुंचे। यहां पर कुल 38 परीक्षार्थियों के जरिए परीक्षा दी जा रही थी, निदेशक के सामने ही प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया और लोगों की परीक्षा शुरू कराई गई। म्योरपुर द्वितीय प्राथमिक विद्यालय पर निदेशक ने अनुदेशकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं से लोगों को साक्षर करने की अपील करते हुए इसके प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। म्योरपुर द्वितीय परीक्षा केंद्र पर कुल 41 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल थे, यहां से निरीक्षण के बाद निदेशक का काफिला वापस जिला मुख्यालय की ओर लौट गया। निदेशक के निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही। इस मौके पर अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी विमला शंकर त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी एवं बभनी राजीव यादव, खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर दिलीप कुमार समेत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें