फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 22 थानों में समाधान दिवस पर आई 166 शिकायतें, 81 का निस्तारण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते सीओ रणधीर मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 166 शिकायतें आईं, जिसमें 81 का मौके पर निस्तारण किया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन

एएसपी (मुख्यालय) अनिल कुमार ने रॉबर्ट्सगंज थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने थानों पर शिकायतों का निस्तारण किया। समाधान दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान हो सके। शनिवार को पुलिस संबंधी नौ और राजस्व विभाग से संबंधित 157 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। पहले से पुलिस से संबंधित तीन और राजस्व से जुड़े 84 प्रार्थना पत्र लंबित थे। इनमें से कुल 81 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें