ओबरा। युवा बहुजन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
आनंद पटेल दयालु ने कहा कि हम सभी को चुनाव में अपने मत का प्रयोग करके देश का भविष्य बनाने मे सहयोग करना चाहिए। कहा कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझ कर मतदान नहीं करता है तो ऐसे लोगो के लिए कठोर कार्यवाही करने पर जोर दिया। मतदान करने से ही देश का भविष्य संवरता है। हम सभी को मिलजुल कर मतदान करें तथा अपने आस पास के लोगों को भी मतदान कराने के लिए अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें। इस अभियान में जितेंद्र निषाद, महताब आलम ,शमशेर यादव, बलवंत यादव ,सोनी बानो ,विद्या शर्मा, सुनीता मोर्या, राधिका मोर्या, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।