फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की हत्या पर दु:ख प्रकट करते हुए रविवार को इंद्रावती पूर्व माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज परिसर में माध्यमिक विद्यालयों के सभी संगठनों, महाविद्यालयों के प्रबंधक एवं प्राचार्यगणों की उपस्थिति में शोक सभा हुई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पुलिस प्रशासन से तत्काल हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

संत कीनाराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, प्रमोद जी महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन अविलंब प्रधानाचार्य की हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करे। आदिवासी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजेंद्र सिंह, हंस वाहिनी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्रा ने कहा कि साथी के हत्यारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में शिक्षक धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मां वैष्णो पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रमाशंकर दूबे, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजेंद्र जैन, पेरियार इं. कॉलेज के संरक्षक विकास कुमार, बाबा शोभनाथ उमावि के प्रबंधक गोविंद यादव, शारदा पब्लिक उमा कॉलेज के प्रबंधक गुलाब राय और जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील चौबे ने कहा कि बदमाशों ने शिक्षक नेता की हत्या कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है, इसलिए पुलिस अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करे। इस मौके पर प्रवेश यादव, रामआशीष सिंह, शैलेंद्र चौबे, कैलाश यादव, गणेश प्रसाद तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें