फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक घंटे मतदान कर्मियों को देनी होगी मतदान की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में लोक सभा चुनाव के लिए 937 मतदान केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों को हर घंटे कितने मतदान पड़ा इसकी जानकारी अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को देनी होगी। इसके लिए सभी पीठासीन अधिकारियों को स्मार्ट फोन रखना होगा। बताते चले कि लोक सभा चुनाव की तिथि मुकर्रर करने के बाद जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी है। घोरावल, राबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 937 मतदान केंद्र एवं 1475 मतदेय स्थल बनाए गए है। इन बूथों पर 1324990 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को संपन्न कराने के लिए राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, दुद्धी और बभनी ब्लॉक में 28 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 131 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। वहीं मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिग भी देने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके बाद मास्टर ट्रेनर मतदान कर्मियों को ट्रेनिंग देंगे कि उन्हें चुनाव के दौरान क्या-क्या करना है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारियों को स्मार्ट फोन के जरिए हर घंटे उनके यहां कितने मतदान पड़े इसकी रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेटों को देनी होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोनल मजिस्ट्रेटों को सूचना देंगे। कहा कि आयोग के मंशानुसार चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही है। मतदान कर्मिकों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की समस्याएं न होने पाएं इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें