फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: प्रशिक्षित किये गए मास्टर ट्रेनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व प्रभारी अधिकारी कार्मिक अजय कुमार द्विवेदी ने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन अयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण ही सफलता का आधार होता है। प्रशिक्षण से व्यक्ति में नई ऊर्जा का संचार होता है। लिहाजा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की बारीकियों को समझें। शंका का समाधान कराते हुए बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करें। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में आयोजित मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण में डीएम, सीडीओ, डीडीओ ने विस्तार से दिशा-निर्देर्शों से मास्टर ट्रेनर्स को अवगत कराया। विधान सभा घोरावल व राबर्ट्सगंज का प्रशिक्षण प्रथम पाली में व विधान सभा ओबरा तथा दुद्धी का प्रशिक्षण द्वितीय पाली में हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के उठाये गये सवालों का शंका समाधान किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण की गुणवत्ता की परीक्षा हुई। इसमें पास होने वाले मास्टर ट्रेनरोें को काबिल माना गया, जो मास्टर ट्रेनर्स ट्रेनिंग संबंधी परीक्षा में फेल हुए, उन्हें दोबारा दो-दो ट्रेनर्स लगाकर प्रशिक्षण देकर टेस्ट लिया गया। जब दोबारा पास हुए, तब उन्हें ट्रेनिंग देने के लिए मास्टर ट्रेनर्स के रूप में योग्य माना गया। प्रशिक्षण में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट के साथ ही विशेष रूप से जिले में पहली बार सभी बूथों पर इस्तेमाल होने वाली वीवी पैट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, मास्टर ट्रेनर्स सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें