फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छाग्राहियों को नहीं मिल रहा मानदेय, नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गांवों मेें शौचालयों का निर्माण कार्य कराने वाले अधिकांश स्वच्छाग्रहियों को मानदेय नहीं मिल रहा। इससे नाराज कई ग्राम पंचायतों के स्वच्छाग्रहियों ने गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा। आरोप लगाया कि पंचायती राज विभाग के अधिकारी मानदेय देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। स्वच्छताग्राहियों ने कहा कि डीपीआरओ ने प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर डेढ़ सौ रुपये और 40 रुपये प्रोत्साहन राशि दिलाने की बात कहीं है, लेकिन अभी तक अधिकांश लोगों को मानदेय नहीं मिला है। कई बार संबंधित अधिकारियों को मानेदय दिलाने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। मानेदय न मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि उच्चाधिकारियों के यहां मदद की गुहार लगाने के अलावा उन लोगों के पास अब कोई रास्ता नहीं रह गया है। मांगपत्र देने में रियासत अली, संतोष कुमार, संजय कुमार, रामनरेश, रामप्रवेश सिंह, सुनील कुमार, हिफाजत अली, रविंद्र कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें