फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मिली कमियां, भड़के एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। एसडीएम केएस पांडेय व सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां वार्डों में गंदगी और अव्यवस्था देख एसडीएम भड़क गए। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। यहां उन्होंने कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर, चिकित्सकों के कक्ष देखा। आयुष के चिकित्सा अधिकारी मिथलेश कुमार अनुपस्थित रहे। डॉ. शाह आलम अंसारी अवकाश पर बताए गए। उन्होंने फैमिली प्लानिंग रजिस्टर, दवा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि रजिस्टर में कुत्ते काटने का इंजेक्शन तथा एंटीबायोटिक ओफ्लाक्सासीन रजिस्टर में बहुत अधिक मात्रा में दिखाया गया है लेकिन दोनों दवा अस्पताल में नहीं मिली। भंडार कक्ष में अंधेरा, गंदगी देख एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। पूरे दवाओं की सूची तलब किया है। उन्होंने मरीजों के वार्डों में गंदगी तथा बड़े वार्ड में केवल एक बल्ब जलने से अंधेरा देख नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजी यादव को बुलाया लेकिन वह नहीं आए। इससे एसडीएम नाराज दिखे। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार इक्का, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रकाश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें