फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूले युवक-युवती, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। विंध्यनगर व मोरवा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को फंदे पर लटक कर युवक और युवती ने जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

विंध्यनगर थाना क्षेत्र के सिम्लेक्स कॉलोनी के रहने वाले सुनील मुंडा (32) का शव शुक्रवार सुबह उसके आवास के पंखे में लटकता मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। दूसरी घटना बृहस्पतिवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र में हुई। विवरण के मुताबिक बस स्टेंड मोरवा के पीछे आबाद बंगाली क्लब के पीछे रहने वाले अशोक पनिका की पत्नी रूपा पनिका (33) अपने आवास में फंदे पर झूल गई। कुछ देर बाद आवास में पहुंचा अशोक उसे झूलते देखा तो नीचे उतारा। अशोक ने पुलिस को बताया कि उतारने के बाद उसकी सांसे चल रही थीं। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें