अनपरा। डिबुलगंज के वार्ड संख्या 13 में रविवार को अनाज वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने विवाद कर रहे युवकों को थाने लाकर मामले को शांत कराया। अनाज वितरण के दौरान गांव का ही एक युवक राशन लेने आया। वह लाइन से अलग हटकर तत्काल राशन मांगने लगा। जिस पर लाइन में लगे ग्रामीण व कोटेदार ने सिस्टम से राशन लेने को कहा गया। इस पर युवक भड़क गया। युवक ने झगड़ा होने की सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर तमाम लोग लाठी-डंडे से लैस होकर कोटेदार के यहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट व गाली-गलौज के साथ जमकर हंगामा हुआ। मौके के पर भगदड़ की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची डायल नंबर 100 पुलिस ने झगड़ा कर रहे युवकों को थाने ले आई। जहां पर आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया गया।