फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस कार्यों की निविदा की गई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व विकास कार्यों के लिए कराई गई निविदा को डीएम से की गई शिकायत के क्रम में निरस्त कर दिया गया है। पिपरी नगर पंचायत के कुछ ठेकेदारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि नगर पंचायत में 30 कार्यों के लिए निविदा का प्रकाशन कुछ दिनों पूर्व कराया गया है। इसमें से 15 कार्य पूर्व में ही कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद उन कार्यों के लिए पुन: निविदा का प्रकाशन कराया गया है। डीएम ने इसकी जांच अपर जिलाधिकारी को दे दी। एडीएम ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव और अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निविदा निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें