फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अरब 15 करोड़ 90 लाख रुपये की परियोजना अनुमोदित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला योजना वर्ष 2019-20 की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीन अरब 15 करोड़ 90 लाख रुपये की परियोजना अनुमोदित की गई। मंत्री ने बैठक के दौरान परियोजना अधिकारी नेडा के कार्यों पर नाराजगी जाहिर की और उन्हें कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। मंत्री अर्चना पांडेय ने रविवार को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिला योजना वर्ष 2019-2020 की कार्य योजना की बिंदुवार समीक्षा के बाद तीन अरब 15 करोड़ 90 लाख की परियोजना अनुमोदित किया।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बिंदुवार परियोजनाएं प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। डीएम ने बताया कि जिला योजना संरचना में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत स्तर एवं सभी नगरीय निकायों की विकास योजना तैयार की गई है। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिला योजना की अनुमोदित संरचना में संपर्क मार्ग, स्थानीय विकास, आर्थिक विषमताओं में प्रस्तावित योजना के मुख्य बिंदुओं में हैंडपंपों की स्थापना, रिबोर, निजी लघु सिंचाई, गहरे नलकूप, रिचार्जिंग चैकडैम, मत्स्य विकास, दुग्ध विकास, पशु पालन, भूमि विकास एवं जल संसाधन, तालाब निर्माण, वनीकरण, मनरेगा, नेडा, पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य, नगरीय, ग्रामीण रोजगार, पंचायतीय राज समेत अन्य विभागों की कार्य योजना को शामिल किया गया है। यहां मंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी एवं विकास परक योजनाओं से जुड़े अधिकारी, कार्मिक सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। यह जिला काफी पिछड़ा हुआ है। जिले में विकास की काफी जरूरत है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिले का चतुर्दिक विकास कर अपने फर्ज को निभाते हुए पुनीत कार्य के पात्र बनें। मंत्री ने सीडीओ को वन विभाग और खादी ग्रामोद्योग विभाग की जांच टीम बनाकर कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को एक सप्ताह में स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी किरीट राठोड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरेश सिंह पटेल, विधायक भूपेश चौबे, डॉ. अनिल कुमार मौर्या, संजीव कुमार गौड़, चेयरमैन राबर्ट्सगंज वीरेंद्र जायसवाल, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, डीएफओ संजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें