फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण के लिए सेवाभाव जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के तत्वावधान में चार फरवरी से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रविवार को हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन वंदना व अतिथियों माल्यार्पण, स्वागत गान के साथ किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने शिविरार्थियों को बताया कि शिविर में प्राप्त अनुभवों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को समाज एवं राष्ट्र निर्माण के प्रयोग में लाए तभी राष्ट्रीय सेवा योजना की सार्थकता सिद्ध होगी। वहीं विशिष्ट अथिति के रुप मे उपस्थित डा.राधाकांत पांडेय ने सेवा समर्पण की भावना पर बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र के एकता, संजीवनी, शक्ति, प्रज्ञा, प्रेरणा ग्रुप व छात्र के शिखर, प्रखर, उत्कर्ष, आदर्श, सृजन ग्रुप के शिविरार्थियों की नृत्य, नाटक, गीत प्रस्तुति सराहनीय रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार सिंह ने कार्यक्रम में स्वागत आभार प्रस्तुत किया व कार्यक्रम अधिकारी प्रो.उपेंद्र कुमार ने सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या बतलाई। डॉ. अमुल्य कुमार सिंह ने बचपन पर गीत प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष सैनी, डॉ. रविंद्र पांडेय, प्रो. राजेश प्रसाद, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, महेश पांडेय सहित छात्रसंघ पदाधिकारियों में हिमांशु यादव, सुंदरम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन शुभम कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें