फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन हुआ महज एक नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ चुनाव के लिए रविवार को कचहरी परिसर में चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। पूर्वाह्न 11 बजे कचहरी परिसर के बार सभा कक्ष में बार संघ चुनाव के लिए पहले दिन फार्मों की बिक्री शाम चार बजे तक हुई। नामांकन के पहले दिन उपाध्यक्ष पद पर दस वर्ष से ऊपर के लिये पवन दूबे ने अपना पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी योगेंद्र रवानी ने संयुक्त रूप से बताया कि बार संघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिये सात नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। उपाध्यक्ष पद के लिये पवन दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये कैलाश कुमार गुप्त, कुलभूषण पांडेय, राजकुमार सहित तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। विष्णु कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सहसचिव पुस्तकालय, संतोष कुमार गर्वनिंग कौंसिल सदस्य 15 वर्ष से अधिक, सचिव पद के लिए आनंद कुमार ने नामांकन पत्रों की ख़रीदारी की। सोमवार को नामांकन पत्र की खरीदारी और दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें