सोनभद्र। महिला थाना राबटर्सगंज परिसर में रविवार को परिवार परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। अध्यक्षता कर रही महिला थानाध्यक्ष शिवानी मिश्रा ने कई माह से एक-दूसरे से अलग रह रहे दंपती को समझा बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी कर उन्हें भेज दिया। सुनवाई के दौरान कुल पांच मामले आएं। इसमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। महिला थाना प्रभारी शिवानी मिश्रा ने कहा कि लंबित दोनों मामलों का निस्तारण करने का प्रयास जारी है। परामर्श शिविर में लोगों को समझा-बुझाकर मामले का निपटारा कराने का भरसक प्रयास किया जाता है। सुलह न होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाती है।