फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक सभागार में दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने रविवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। यहां उन्होंने गांवों बन रहे शौचालयों और आवासों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। यहां उन्होंने अधूरे आवासों और शौचालयों को जल्द मानक के अनुसार पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडीओ एसके राय ने वर्ष 2016-17 से लेकर वर्ष 2018-19 तक के तीन वर्षों में आए आवासों के बारे में जानकारी दी। बताया कि तीन वर्षों में ब्लाक में 1419 आवास स्वीकृति हुए हैं, जो लाभार्थी बना रहे हैं और पूर्ण हो गए हैं। बीडीओ ने बताया कि 5173 मुख्यमंत्री आवास के लिए भी चयनित कर लिया गया है। उन्होंने वनाधिकार, पेंशन कैंप के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि 20 से 30 जनवरी तक तहसील में कैंप लगाया गया है, जिसको भी पेंशन के बारे में जानकारी करनी हो कर सकते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत नौ फरवरी को सामूहिक विवाह होना है। इसमें पांच फरवरी तक आवेदन कर दें। विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना अधिकारियों, कर्मचारियों का दायित्व है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गोंड, सुरेश कुशवाहा, प्रभारी एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, शिवनरायन सिंह, शीतल प्रसाद, जगदीश सिंह, राजनारायन, न्याय पंचायत प्रभारी विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें