फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर कोटेदारों के घर राशन वितरण प्रणाली के तहत अंगूठा लगाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने नेटवर्क काम न करने की वजह से क्षुब्ध होकर बुधवार को दोपहर 12 बजे मुर्धवा, बीजपुर मार्ग जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाकर 12.30 बजे जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर बुधवार की दोपहर खैराही और किरवानी ग्राम पंचायतों के लोग कोटेदार के वहां अनाज लेने आए थे। बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के लिए कोटेदारों के घर पर पहुंचे। सुबह से लेकर दोपहर तक इंतजार करने के बाद अंगूठा नहीं लगा तो लोग नाराज हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि उन्हें आए दिन इस परेशानी से जूझना पड़ता है। इसके वजह से उनका कई दिन नुकसान हो रहा है। कहा कि आए दिन की समस्या से वे आजिज आ गए हैं। इससे उनके तमाम कामों पर प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि तमाम लोग मजदूरी करते हैं जिससे उनका घर चलता है। पहले राशन आसानी से मिल जाया करता था लेकिन अंगूठा लगाने की वजह से उन्हें कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के जाम की वजह से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया। कोन में बालू साइड पर हुई घटना के लिए जा रही म्योरपुर पुलिस भी जाम में फंस गई। इस दौरान म्योरपुर थाने से प्रभारी थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिपुसुदन आर्या ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस सिस्टम से परेशानी हो रही है। जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसानी से लोगों को राशन मिले इसके लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें