फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों का आवागमन रोकने को किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नो एंट्री के लागू होने के बावजूद हर समय रिहायशी इलाके शारदा मंदिर से डिग्री कालेज रोड पर भारी वाहनों के दौड़ने और दुर्घटनाएं होने से नाराज लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। एकजुट हुए क्षेत्रीय लोगों ने किड्स केयर विद्यालय के पास वाहनों को रोककर सड़क जाम कर दी। लोगों ने प्रशासन और परियोजना प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। सड़क जाम कर प्रदर्शन के दौरान विकास दुबे ने कहा कि ओबरा सी परियोजना में गिट्टी-बालू परिवहन के लिए दिन-रात ओवरलोड वाहन इस मार्ग पर दौड़ते हैं। भारी वाहनों के बेरोकटोक आवागमन से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कहा कि दिन में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू है। इन वाहनों के आवागमन के लिए रात्रि को समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी हर समय ओवरलोडेड भारी वाहन दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए इस सड़क पर तीन स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे लेकिन साजिशन उन्हें तोड़ दिया गया। कुमार सौरभ सिंह एवं शुभम पटेल ने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ये ट्रक निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना में बालू-गिट्टी पहुंचाते हैं। दिन में नगर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है लेकिन पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से ये दौड़ते हैं। बताया कि इस मार्ग पर रिहायशी कॉलोनी, पीजी कालेज एवं विद्यालय के साथ ही परियोजना कालोनी का एक बड़ा हिस्सा पड़ता है। लोगों ने एक घंटे तक भारी वाहनों को रोके रखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इस मौके पर सतीश कुमार यादव, पारुल यादव, रवि प्रकाश पांडेय, राहुल कुमार, आशीष कुमार, पंकज ठाकुर, अरशद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें