अनपरा। आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुसागर में संविदा की चुनिंदा टीमों के लिए संविदा श्रमिकों हेतु कबड्डी प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि रेणुपावर डिवीजन के हेड मानव संसाधन शैलेश विक्रम सिंह ने टॉस के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। जिसमें उद्घाटन मैच टीम बी एवं टीम डी के मध्य हुआ। बी टीम के कप्तान दयाशंकर और उनकी टीम ने एक तरफा मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 39-8 से टीम डी के कप्तान मुन्ना गोश्वामी एवं उनकी टीम को पराजित कर फाइनल मे जगह बनायी। दूसरा मैच टीम ए और टीम सी के मध्य हुआ। जिसमें कड़े मुकाबले में टीम सी के कप्तान राजकुमार एवं उनकी टीम ने ए टीम के कप्तान वीरेन्द्र यादव व उनकी टीम को 35-32 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच टीम बी व सी के मध्य खेला गया जिसमें टीम बी टीम ने कड़े मुकाबले में 42 -28 से टीम सी टीम को शिकस्त देते हुए खिताब पर किया कब्जा जमाया। इस अवसर पर आकाश खत्री, संतोष सिंह, शिकंदर यादव, नरेश शर्मा, रामनाथ यादव आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका दशाराम, प्रेमचन्द, दारा कन्नोजिया भाईलाल एवं स्कोरर की भूमिका अरविन्द राय ने निभायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल मुखर्जी व दारा सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।