फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के फाइनल में बैढन की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। बैढन के पचौर में मंगलवार आयोजित ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बैढन (संजय नगर) की टीम ने भरूआं को करारी शिकस्त देते हुए 19 अंकों से खिताब पर कब्जा कर लिया। मंगलवार दोपहर फाइनल मुकाबला संजय नगर भरुआं गांव की टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में संजय नगर की टीम से कुल 36अंक प्राप्त किया जबकि भरूआं की टीम ने मात्र 17 अंकों पर ही सिमट गई। इस तरह भरूआं को 19 अंकों से जोरदार शिकस्त मिली। उक्त अवसर पर मौजूद कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने बेस्ट रेडर पंकज सिंह को पुरस्कृत करने के साथ विजेता उप विजेता टीम को शील्ड देते हुए कहा कि सभी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है खेल को अगर टीम भावना व लगन से खेले तो वह दिन दूर नही जब सिंगरौली के खिलाड़ी देश में अपना नाम रोशन कर पाएंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष लगनधारी वर्मा, समाजसेवी कृष्णा शर्मा के साथ काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन धीरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, कृष्ण दयाल शर्मा, कृष्णदेव शर्मा, बिपेंद्र शर्मा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। फाइनल के दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उग्रसेन शर्मा ने किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें