फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परी, टीचर और नर्स की ड्रेस में दिखीं छात्रां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वात्स्यायन अकेडमी बिच्छी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सोमवार को हुई। इसमें बच्चों ने तरह-तरह के ड्रेस का प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा बच्चियां परी, टीचर और नर्स की ड्रेस में दिखी। बच्चे किसान और अभिनेता के ड्रेस में नजर आए। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बच्चों में उत्साह काबिले तारीफ रहा। इस प्रतियोगिता की आयोजन कर्ता अनामिका अवस्थी ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने व आपसी सामंजस्य बनाये रखने के लिए समय-समय पर इस किया जाता है। यहां स्वाति अवस्थी, अमीना अंसारी, प्रीति, धनश्याम, अशोक सहाय, जवाहिर सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के समापन में अकेडमी की चेयर पर्सन रूबी ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। हर बच्चे के अंदर प्रतिभाएं होती है। बस जरूरत है उन्हें निखारने की। वात्स्यायन अकेडमी इस तरह के आयोजनों से यह पता लगाने की कोशिश करती है, कि बच्चे का रुझान किस फील्ड की तरफ है। इस मौके पर बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें