फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना रेनुसागार प्रेक्षागृह में प्रभु यीशु का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। प्रभु यीशु के आगमन की खुशी पर रेनूपावर स्टाफ क्लब रेनूसागार के तत्वाधान में प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देर रात तक श्रोता झूमते रहे। आकाश खत्री एवं शिखा तथा दीपक सिंह एवं सृष्टि सिंह की युगल जोड़ी ने देर रात तक अपने संगीत से श्रोताओं को लुभाया। कार्यक्रम की शुरूआत में एबीपीएस रेनुसागार के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने प्रभु यीशु के जीवन पर नृत्य के माध्यम से प्रकाश डाला। तत्पश्चात आकाश खत्री के फूल गेंदवा न मारो दीपक सिंह के मैं कोई ऐसा गीत... की शानदार प्रस्तुति से पूरा प्रेक्षा गृह तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुये सात सुरों के सरगम को पिरोये शैलेश विक्रम सिंह ने बांसुरी से आजा रे परदेशी की प्रस्तुति पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आकाश खत्री एवं शिखा के युगल जोड़ी ने 1963 के जमाने के संगीत कह दूं तुम्हे गाकर किशोर कुमार एवं लता की उस जमाने की याद तजा कर दी।वही दीपक सिंह एवं सृष्टि सिंह की युगल जोड़ी ने पुराने जमाने की यादें ताजा करते हुए आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे... की शानदार संगीत की प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोताओं की वाहवाहियां लूटीं। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए शैलेश विक्रम सिंह एवं आकाश खत्री तथा शिखा एवं सृष्टि की युगल जोड़ी ने तू माने न या माने, हंसता हुआ नूरानी चेहरा... संगीत की प्रस्तुति ने देर रात्रि तक लोगों को बांधे रखा। वहीं अनिमेष कुमार ने अपने संगीत पल पल एवं परमजीत कौर की शानदार नृत्य ने मन्त्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंडाल्को रेनुकूट के सीईओ सतीश एन जाजू, रेनुपावर के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव, दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू यादव मेंटिनेंस हेड सी एस सिंह हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह, आर पी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि जाजू ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि हमारे प्रतिष्ठान में चहुंमुखी प्रतिभा के लोग विद्यमान हैं उन्हें सिर्फ उकेरने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को यादगार बनाया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल अमित कंसल, दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें