फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया और पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जिले की कई अन्य समस्याओं को उठाया गया।
विज्ञापन

संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिला आदिवासी क्षेत्र होने के साथ ही वन एवं पहाड़ों से आच्छादित है। यह अब भी यातायात एवं शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। मांग किया कि सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय संसाधनों की व्यवस्था की जाए। देश के मुख्य शहरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु के लिए ट्रेन चलाई जाए। प्रदेश महासचिव पंकज कुमार यादव एडवोकेट ने मांग कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा एम्स जैसे चिकित्सा संस्थान की स्थापना की जाए। पृथक पूर्वांचल राज्य की स्थापना की जाए। जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे ने जिले की केंद्रीय औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को 70 फीसदी नौकरी दी जाए। प्रदूषण फैलाने वाले कारखानों की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में पवन कुमार द्विवेदी, तेज बहादुर, संदीप जायसवाल, अतुल कुमार कनौजिया, ईश्वर जायसवाल, सुशील कुमार पांडे, वीरेंद्र कुमार सिंह, संतोष चतुर्वेदी, रामलायक सिंह, राजकुमार सिंह, अतुल कुमार कनौजिया, काकू सिंह, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें