फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल क्षेत्र के कई थानों पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सभी थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन यह कोरम पूर्ति तक ही रह गया है। वजह यह कि अभी तक नक्सल इलाकों के कई थानों पर कैमरे नहीं लगाए गए है। इसमें महिला थाना भी शामिल है। हालांकि जिन थानों में कैमरे नहीं लगाए गए हैं वहां पर कैमरे लगवाने के लिए पुलिस प्रशासन कार्य योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

शासन ने थानों में व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और पुलिस की कार्य संस्कृति पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली के अष्टकोणीय भवन में नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। प्रवेश द्वार पर दो, कार्यालय में एक, परिसर में चार, प्रभारी निरीक्षक, सीसीटीएनएस कक्ष में एक-एक कैमरे लगे है और सभी चालू हालात में है। पन्नूगंज थाने में दो, बभनी थाने चार, चोपन थाने में दो, बीजपुर थाने में दो, विण्ढमगज थाने में तीन, रायपुर थाने में दो, हाथीनाला में दो, पिंपरी थाना में, दो, घोरावल कोतवाली में दस, शक्तिनगर थाने में दो, बीजपुर मेें दो, म्योरपुर में दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इन थानो ंपर लगे सभी कैमरे क्रियाशील है। वहीं अनपरा थाने में तीन कैमरे लगाए गए है, लेकिन वर्तमान में एक कैमरा शोपीस बना हुआ है। रामपुर बरकोनिया, करमा, शाहगंज, कोन, मांची, जुगैल थाने में अभी तक कैमरे नहीं लगाए है। थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मानिटरिंग की व्यवस्था की गई है। लेकिन अधिकांश थानों डीवीआर में रिकार्डिग और इसे सुरक्षित रखने के लिए व्यवस्था नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने कहा कि जिन थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है वहां पर अविलंब लगवाया जाएगा। थाना प्रभारियों को 24 घंटे कैमरे को चालू रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें