अनपरा (सोनभद्र)। हजरत इमाम हुसैन राजिअल्लाह ताला अन्हो के शहादत के 40 दिन पूरे होने पर चेहल्लुम का जुलूस अंजुमन हुसैनिया कमेटी के देख-रेख में निकाला गया। ताजिये का जुलूस अनपरा बाजार से डिबुलगंज तक निकाला गया। इस दौरान डिबुलगंज कर्बला में ताजिये को सुपुर्दे खाक किया गया तथा युवाओं ने तलवार बाजी और लाठी का प्रदर्शन किया।
जुलूस मंगलवार को अनपरा बाजार पहाड़ी व नुरिया मोहल्ला से निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने तलवार बाजी व लाठी का बेहतर प्रदर्शन किया। काशी मोड़ पर जुलूस के जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अनपरा बाजार से लेकर डिबुलगंज तक युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सुल्तान शहरयार खान, सदर जुल्फिक़ार अली, सेक्रेटरी अय्यूब खान नायला, मुहम्मद जलालुद्दीन, शफीक खान, मुहम्मद फहीम, छेदी राईन, राजू राईन, हारून राईन, शानू, इमरान खान, ताजुद्दीन, अलाऊ उर्फ दाऊ, मोहम्मद चिराग, मोहम्मद तमाजु, अरमान खान, सफी उल्ला, इम्तियाज, लाल मोहम्मद आदि शामिल रहे।