अनपरा। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को अपने लम्बित मांगों के समर्थन मे अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
रामरूप यादव ने कहा कि प्रबंधन लम्बित समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए है जिससे अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि ग्रेड-पे एवं वेतन विसंतियों के साथ समय से भुगतान करने, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नित हुए कर्मचारियो की आईटीआई की बाध्यता समाप्त करने की जरूरत है। इसी तरह तृतीय श्रेणी से अवर अभियंता पद पर पदोन्नत हुए कर्मचारियों की हाई स्कूल में विज्ञान की बाध्यता समाप्त करने, संविदा श्रमिको को नियमित के बराबर वेतन दिये जाने, वर्ष 2000 के बाद भर्ती हुए कर्मियों की पेंशन लागू करने, निदेशक मंडल की 146वीं निर्धारित किए गए एजेंडा 32 के अनुसार संविदा श्रमिकों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। सभा का संचालन अजान बाबू सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर श्रीकांत, गिरिजा प्रसाद, अजय शंकर, सुनील कुमार, प्रदीप मौर्या, विशाल श्रीवास्तव, रामकिशुन, संजय कुमार, व्यास बाबू, प्रभात चंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।