फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान, पेंटिग और मेंहदी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। महराजा अग्रसेन जयंती समारोह पर जैन साधना भवन में शुक्रवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम चरण में सामान्य ज्ञान, पेंटिग और मेंहदी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कार्यक्रम संयोजिका चित्रा जालान, अंजू सांवरिया, मनीषा अग्रवाल, रीता अग्रवाल की भूमिका अहम रही।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में कार्तिक अग्रवाल ने पहला, स्वास्तिक जैन ने दूसरा, अदिति चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप में प्रथम जैन प्रथम, अक्षरा जालान द्वितीय, नमन जैन तृतीय आए। तृतीय ग्रुप में प्रथम आशीष केजरीवाल, द्वितीय अंकित केजरीवाल रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में प्रथम अदिति अग्रवाल, द्वितीय अर्पिता जालान, तृतीय अंशिका बगड़िया, द्वितीय ग्रुप में प्रथम शिवांगी अग्रवाल, द्वितीय अर्चना अग्रवाल, तृतीय ऋतिका जालान, मेंहदी प्रतियोगिता के प्रथम ग्रुप में प्रथम खुशबू जैन, द्वितीय सिद्धि जालान, तृतीय अदिति अग्रवाल, द्वितीय ग्रुप में प्रथम पूजा सांवरिया विजेता घोषित हुईं। सभी को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया गया। अग्रवाल समाज के नगर अध्यक्ष पवन जैन, महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश बंसल, मीडिया प्रभारी विमल जालान, राकेश जैन, पवन जैन, रुचि सांवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें