ओबरा। रविवार को गांधी मैदान में हुई भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की बैठक में रोजगार नहीं देने पर सामूहिक गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया गया। संगठन के महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि ओबरा सी निर्माणाधीन तापीय परियोजना में पावर कंपनी से रोजगार की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि दूसान पावर कंपनी में कार्यरत श्रमिकों के शोषण की शिकायत प्रतिदिन संगठन को मिल रही है। संगठन इस विषय को संबंधित अधिकारियों को सूचित कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करता है। रणजीत तिवारी और गुड्डू तिवारी ने कहा कि अगर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया तो सारे बेरोजगार युवा सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देंगे।