फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे वाइस रिकार्डिंग सेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनभद्र। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही पहली बार वाइस रिकार्डिंग सेट भी लगाया जाएगा। डीआईओएस ने जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद परीक्षा केंद्र वेबसाइट पर स्कूलों की सूची अपलोड कर दी है। फिलहाल अब तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 29529 छात्र-छात्राओं और इंटर में 21126 परीक्षार्थियों को शामिल होना था,, लेकिन परीक्षा में हाईस्कूल के 26222 व इंटर के 19262 परीक्षार्थी शामिल हुए। 57 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 29288 परीक्षार्थी है, इसमें 14254 बालक और 15034 बालिकाएं है। इंटरमीडिएट में 18591 छात्र-छात्राएं है, इसमें 8105 बालक एवं 10486 बालिकाएं शामिल है। सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने फरवरी 2019 में बोर्ड की परीक्षा शुरू कराने की घोषणा कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाने के लिए यूपी बोर्ड को 192 कालेजों/स्कूलों की सूची भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा वाइस रिकार्डिंग सेट लगाया जाएगा। ताकि अगर कोई परीक्षक बोल कर परीक्षार्थियों को कुछ बताने का प्रयास करें तो उसे चिह्नित कर कार्रवाई की जा सकेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें