फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिला इकाई की बैठक बुधवार को हाइडिल मैदान में हुई। इस दौरान अवर अभियंताओं को 46सौ ग्रेड पे देने, प्रारंभिक वेतन 12540 किए जाने की मांग उठाई गई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार यादव ने कारपोरेशन द्वारा सातवें वेतन आयोग के पुनरीक्षण को लेकर जारी आदेश का लाभ देने, सभी विद्युत कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने की मांग की। संचालन कर रहे विनोद कुमार ने विद्युत व्यवस्था के सफल संचालन, विद्युत चोरी रोकने, 24 घंटे सस्ती दर पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगमों में अवर अभियंता, अभियंता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चल रही आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर शीघ्र स्थायी कार्मिकों के नियुक्ति की जरूरत जताई। अरविंद मौर्या, सियाराम, अंबुज प्रजापति, सतीश यादव, जयसिंह, राजेश, विनय कुमार गुप्ता, ब्रह्मदत्त पटेल, अनुज कुमार आदि ने अवर अभियंताओं को उपकेंद्रवार कक्ष, कंप्यूटर, आपरेटर, सामग्री प्रबंधन व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें