फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिलकर बीएसए के खिलाफ सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बीएसए के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय की अगुवाई में शिक्षकों ने डीएम को गुरुवार को शिकयती पत्र सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि शासन ने 20 जुलाई को बीएसए को पत्र भेज कर पांच अगस्त तक हरहाल में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक/अध्यापिकाओं को जनपद के अंदर समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण संबंधी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था, लेकिन बीएसए ने समायोजन नहीं किया। 16 अगस्त को शिक्षा निदेशक ने पुन: शिक्षकों का समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण 19 अगस्त करने का निर्देश दिया। लेकिन निदेशक के आदेश देने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बीएसए ने समायोजन/पारस्परिक स्थानांतरण की कार्रवाई पूर्ण नहीं किया। मांगपत्र देने में संदीप तिवारी, अजय सिंह, छोटेलाल, बृजेश कुमार, ओम शंकर नारायण, राजकुमार, अजीत सिंह, जितेंद्र, रविंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें