सोनभद्र । विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में मंगलवार को छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कालेज की ज्योति पांडेय, किरन सिंह, आकांक्षा मिश्रा, वर्तिका सिंह, दीप शिखा, शहनाज व चांदनी ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को निश्चित समय में बेहतर मेहंदी लगानी थी। प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में हुई इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। परिणाम की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी डा. अजय कुमार सिंह, डा. कैलाश नाथ, डा. अरुणेंद्र संदल, डा. मालती शुक्ला, डा. अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।