फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से घायल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास गुरुवार की देर शाम मिनी ट्रक के पलटने से दबकर घायल चालक की उपचार शुरू होने से पहले ही स्थानीय सीएचसी में मौत हो गई। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज क्षेत्र के करमहरा गांव निवासी बाबूलाल (45) पुत्र रामसखी मिनी ट्रक का चालक था। वह गुरुवार को भूसा लेकर दुद्धी क्षेत्र में आया था। उसे बेचने के बाद वह देर शाम वापस राबर्ट्सगंज जा रहे था। रात करीब नौ बजे हाथीनाला के आगे रानीताली के पास अनियंत्रित होने के बाद ट्रक पलट गया। उसके नीचे दबने से बाबूलाल घायल हो गया। हाथीनाला पुलिस ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर देर रात पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें