अनपरा। क्रिकेट परफार्मेंस प्वाइंट के तत्वावधान में अनपरा कालोनी के सीआईएसएफ मैदान में विश्व क्रिकेट दिवस के मौके पर शुक्रवार को केक काटकर खुशियां मनाई। दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा ने बताया कि संपूर्ण विश्व में क्रिकेट का संचालन करने वाली आईसीसी की स्थापना 15 जून 1909 को की गयी थी। इस दौरान अनपरा के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए स्मृति चिह्न दिया गया और अनपरा के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में महिला खिलाड़ी रिदम और उनके भाई प्रांजल को भी सम्मानित किया गया। लक्ष्य है कि कोई खिलाड़ी सोनभद्र को बड़े स्तर पर नाम दें। घोषणा की गई कि अक्टूबर में आगरा की टीम सोनभद्र से खेलने अनपरा आएगी। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह कंग, आशीष मिश्रा, सावित्री देवी, राकेश केशरी, दिनेश, सुनील, अनूप, अमित, ऋषभ, विवेक आदि रहे ।