सोनभद्र। सोन नदी की पवित्र जलधारा को मुक्त करने और कनहर नदी मेें स्थित पुल को बचाने की मांग को लेकर 17 जून को बरहमोरी बालू साइड पर क्षेत्रीय जनता के साथ सोनांचल संघर्ष वाहिनी विरोध प्रदर्शन करेगा। शुक्रवार को वाहिनी के संयोजक रोशन लाल यादव ने कहा कि कार्यक्रम में दुद्धी विधायक हरिराम चेरो भी शामिल रहेगें। कहा कि सोन नदी की जल धारा मुक्त होकर रहेगी। कनहर नदी पुल पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक ो को चलने नही दिया जाएगा।