फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर गरीब को मिलेगा मुफ्त में सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव नजदीक देख केंद्र सरकार ने विस्तारित उज्जवला योजना की शुरूआत कर दी है। इस योजना के तहत सभी गरीबों को मुफ्त में गैस का कनेक्शन, सिलेंडर, चूल्हा समेत अन्य सामग्री दी जाएगी। शासन ने आपूर्ति विभाग को पात्रों का चयन कर लाभान्वित करने का निर्देश दिया है। डीएसएओ राकेश तिवारी ने सभी कोटेदार एवं गैस एजेंसी संचालकों को लाभर्थियों का आवेदन पत्र जमा करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के तहत अब तक जिले में वर्ष 2011 में आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना के आधार पर करीब एक लाख दो हजार लोगों को नि:शुल्क गैस का कनेक्शन दिया गया है। बावजूद इसके लाखों गरीब योजना से वंचित है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि शासन ने विस्तारित उज्जवला योजना के तहत ग्राम स्वराज योजना के द्वितीय चरण में चयनित जिले के 445 गांवों के समस्त अंत्योदय कार्डधारक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस का कनेक्शन, सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर आदि मुहैया कराने का निर्देश दिया है। कहा कि 12 जून तक लाभार्थियों को आवेदन पत्र में केवाईसी फार्म, उज्जवला का घोषणा पत्र, पति-पत्नी का आधार कार्ड, बैंक के खाता की फोटो कापी, राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रति, जाति प्रमाण पत्र लगाकर अपने क्षेत्र के कोटेदार या गैस एजेंसी संचालक के यहां जमा कर सकते है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन फार्म जमा करने वालों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें